Share Market Today

शेयर मार्केट में आई तेजी लोगो को हुआ 1.5 लाख करोड़ का मुनाफा

शेयर मार्केट में आई तेजी लोगो को हुआ 1.5 लाख करोड़ का मुनाफा :- global market  में मजबूत रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार 21 मार्च को तेजी  के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 450  अंक से बढ़ कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 17,100 के स्तर के  पार। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में देखी गई । इसके अलावा कमोडिटी मार्केट,  पावर और टेलीकम्युनिकेशन शेयरों के इंडेक्स भी हरे निशान मे बंद हुए। मार्केट में तेजी  का आलम रहा और बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.66% और 0.50% बढ़कर बंद हुए। इस तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

stocks to buy market 1600 164664833516x9 1
शेयर मार्केट में आई तेजी लोगो को हुआ 1.5 लाख करोड़ का मुनाफा

यह भी पढ़े : Electric Bike देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बाइक कम्पनी ओला इलेक्ट्रिक एस 1 में आया स्पशेल ऑफर

कारोबार के अंत में, BSE SANCEX  445.73 अंक या 0.77% बढ़कर 58,074.68 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी 50  118.60 अंक या 0.70% की तेजी के साथ 17,107.50 के स्तर पर बंद हुआ।

(SANCEX )सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी सेंसेक्स 30 में से 18 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज  के शेयरों में सबसे अधिक 3.20% की तेजी दर्ज की गई। इसकेअलावा बजाज फाइनेंस , टाइटन , एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.85% से लेकर 2.94% तक की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़े : अडानी गुप् का पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट नहीं होंगा बंद, जाने क्या है अडानी ग्रुप का पूरा प्लान

(SANCEX )के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक गिरावट हुई वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक 2.11% की गिरावट रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर टेक महिंद्रा , इंफोसिस और टीसीएस  के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.84% से लेकर 1.81% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

02 01 2023 share market 23280226
शेयर मार्केट में आई तेजी लोगो को हुआ 1.5 लाख करोड़ का मुनाफा

यह भी पढ़े :-Amazon कम्पनी ने किया बड़ा ऐलान 9000 कर्मचारी की जा सकती नौकरी

1,998 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,647 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,998 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,515 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 134 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

GettyImages 499170981 20e252a7742340ab9b03118f93e8d58c

सेंसेक्स के बाकी शेयरों को  नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

WhatsApp Image 2023 03 21 at 17.06.52

यह भी पढ़े :-Maruti Alto800 2023 मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद Maruti Suzuki Alto 800 अब नए अवतार और स्मार्ट फीचर्स के मार्केट में जल्द देगी दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button