मध्यप्रदेश के छतरपुर में मल कांड: दलित युवक के चेहरे पर लगा दिया मल

जबलपुर। मध्यप्रदेश में पेशाब कांड के बाद अब मल कांड सामने आया है। छतरपुर जिले में एक दलित युवक के चेहरे और शरीर पर मल लगा दिया गया। 4 दिन पुरानी इस घटना पर सियासत भी गरमा गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छतरपुर जिले के बिकौरा गांव का है। फिलहाल गांव में पुलिस की मौजूदगी है। हालांकि माहौल सामान्य है। ग्रामीणों का कहना है कि उस दिन जो हुआ वह अप्रत्याशित घटनाक्रम था। सब कुछ मजाक में शुरू हुआ था। जिसने इतना बड़ा रूप ले लिया। गांव में पुलिस तैनात, लोगों की जुबान पर उस दिन की घटना की चर्चां छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर महाराजपुर थाना। यहां से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क से होते हुए हम 12 किलोमीटर आगे स्थित बिकौरा गांव पहुंचे। गांव में कुछ घर कच्चे हैं, तो कुछ पक्के। करीब 2500 लोगों की आबादी वाले गांव में पुलिस की गाड़ी घूमती नजर आई।