पूजा भट्ट की नेटवर्थ ₹47 करोड़..अविनाश ₹20 करोड़ के मालिक:BB के कंटेस्टेंट के पास करोड़ो की संपत्ति; एल्विश-अभिषेक की नेटवर्थ ₹2 करोड़
Pooja Bhatt's net worth ₹ 47 crore..Avinash ₹ 20 crore owner: BB contestant has assets worth crores; Elvish-Abhishek's net worth is ₹2 crore

बिग बॉस OTT सीजन 2 में इन दिनों खूब बवाल देखने को मिल रहा है। सारे कंटेस्टेंट एक दूसरे से आगे बढ़ने के लिए हर तरकीब अपना रहे हैं। अगस्त के दूसरे हफ्ते में शो का फिनाले होने की उम्मीद है। ऐसे में ऑडियंस अपने चहेते कंटेस्टेंट के बारे में हर एक बात जानना चाहती है।
बात अगर सभी कंटेस्टेंट की नेटवर्थ की करें तो पूजा भट्ट के पास सबसे ज्यादा पैसा है। उनकी नेटवर्थ 47 करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर अविनाश सचदेव हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 10 करोड़ रुपए के आस-पास है। शो के दो फेमस कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के पास दो-दो करोड़ रुपए का नेटवर्थ है।
आइए कंटेस्टेंट की नेटवर्थ पर नजर डालते हैं..
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट फिल्म मेकर होने के साथ-साथ 90 की फेमस एक्ट्रेस रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा की टोटल नेटवर्थ 47 करोड़ रुपए हैं। उनके मुंबई में घर और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
अविनाश सचदेव
अविनाश सचदेव फेमस टीवी एक्टर हैं। उन्होंने छोटी बहू और इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। उनकी टोटल नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए है।
फलक नाज
टीवी एक्ट्रेस फलक नाज के पास भी 8-10 करोड़ रुपए की दौलत है। तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में उनके भाई शीजान का नाम आया था। वो कई मौकों पर अपने भाई के लिए आवाज उठाती देखी गई हैं।
जद हदीद
उनकी कुल नेटवर्थ 10 करोड़ रुपए के आस-पास है।
आशिका भाटिया
आशिका भाटिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने प्रेम रतन धन पायो में सलमान की छोटी बहन का किरदार निभाया था। उनके पास 14 करोड़ रुपए की दौलत है।
एल्विश यादव
एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनके 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एल्विश गुरुग्राम के वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। वे सिर्फ 25 साल के हैं। वो अक्सर बड़ी-बड़ी गाड़ियों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हैं। उनकी नेटवर्थ 2 से 3 करोड़ रुपए है।
जिया शंकर
मराठी और टीवी की एक्ट्रेस जिया शंकर की टोटल नेटवर्थ 2-3 करोड़ रुपए है। उन्होंने हाल में रितेश देशमुख की सुपरहिट मराठी फिल्म वेद में काम किया था।
अभिषेक मल्हान
एल्विश यादव की तरह अभिषेक मल्हान भी एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनकी भी टोटल नेटवर्थ 2 करोड़ रुपए के आस-पास है। अभिषेक शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं।
मनीषा रानी
शो की एक और फेमस कंटेस्टेंट मनीषा रानी के पास एक करोड़ का नेटवर्थ है। वे बिहार की रहने वाली हैं। उनका बिहारी अंदाज उन्हें शो में सबसे अलग बनाता है।